Monday 27 April 2015

खेद है!


मैं जब उत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन पहुंचा तो देखा प्लेटफॉर्म काफी भीड़ लगी हुई थी। बताया जा रहा था कि तकनीकि खराबी के कारण देर से आएगी मेट्रो। डिस्प्ले बोर्ड बता रहा था कि वैशाली की मेट्रो 4 मिनट बाद आएगी। मुझे नोएडा जाना होता है, इसलिए साइड में खड़ा हो गया। हालांकि बीच-बीच में खेद जताने की औपचारिकता भी हो रही थी

घड़ी की सूई बढ़ती जा रही थी। तकरीबन 13 मिनट बीत गए। तब तक डिस्प्ले बोर्ड पर वही लिखा हुआ था कि वैशाली की मेट्रो 4 मिनट बाद आएगी। इधर खेद जताने की औपचारिकता भी खत्म हो गई थी। प्लेटफॉर्म पर भीड़ बढ़ती जा रही थी। 17 मिनट बाद वैशाली के लिए मेट्रो आई।

मैं इंतजार करता रहा। इसके बाद 2 मेट्रो 3 और 2 मिनट के अंतराल पर निकल गई। जो वैशाली के लिए थी। आखिर कार नोएडा के लिए मेट्रो आने का एनाउंस हुआ। डिस्प्ले बोर्ड पर लिखा हुआ था कि एक मिनट के बाद नोएडा जाने वाली मेट्रो आएगी। जो तकरीबन 8 मिनट के बाद प्लेटफॉर्म पर आई। दफ्तर के लिए देर तो हो ही गया था। खैर। रजौरी गार्डन पहुंचने के बाद कड़कती हुई आवाज में खेद के साथ घोषणा हुई कि ये मेट्रो नोएडा नहीं वैशाली जाएगी।

क्या करता। यमुना बैंक स्टेशन पर उतर गया। नोएडा जान के लिए आनेवाली मेट्रो का इंतजार करने के लिए। 

No comments:

Post a Comment